फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया जगतपुर निवासी चरनाम सिंह ने बताया कि उसका अपने पुत्र सरजीत सिंह से जमीन को लेकर मनमुटाव चल रहा है। 14 जुलाई को चरनाम सिंह अपने खेत की जोताई कर रहा था। सूचना पर सरजीत सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गया। उसने खेत जोतने से मना किया तो दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे खलबली मच गई। मारपीट में एक पक्ष के चरनाम सिंह व उसका पुत्र गुरदीप सिंह घायल हो गए तो दूसरे पक्ष की ओर से सरजीत सिंह व सुखराज सिंह घायल हुए। कई लोगों ने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल झगड़ा शांत कराया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने एक पक्ष के गुरुदीप सिंह की ओर से सरजीत सिंह, सुखराज सिंह व जराकोठी निवासी सतनाम सिंह व थाना गोला के गांव कुकरा निवासी गुरविंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें