बीसलपुर। बुखार प्रभावित गांव रसिया खानपुर में बुधवार को दो और ग्रामीण की मौत हो गई। कुछ लोगों ने इस ग्रामीण की बुखार से मौत होने की बात कही है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग ने सांस रोगी बताया।
बुखार की चपेट में आकर अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को तड़के गांव के कुदरतुल्ला (52) पुत्र इनामुल्लाह की मौत हो गई। कुछ लोगों ने बुखार से मौत होने की बात कही है।
उधर, जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी। टीम ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने बताया कि कुदरतुल्ला सांस रोग से पीड़ित थे। उनके घर में संबंधित डॉक्टर के पर्चे मिले हैं।
परिवार के लोगों ने भी उनकी मौत सांस रोग के कारण होने की पुष्टि की है। वहीं, देर रात नियाजउद्दीन मियां (65) की मौत हा गई। राशिद मियां ने बताया कि उनके पिता एक सप्ताह पूर्व तेज बुखार की चपेट में आए थे। परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां बुधवार की रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर ने डेंगू होने की पुष्टि की है।