फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: अमरिया तिहरे हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 भेजे गए जेल

Sat, 17 Oct 2026 05:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

अमरिया में 12 अक्तूबर को हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
हत्या के मामले में आरोपी दोनों युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर बीते 12 अक्तूबर को हुई दो सगे भाइयों समेत तीन की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में दो केस दर्ज हुए हैं। दो सगे भाईयों की हत्या के मामले में दर्ज केस में शनिवार को थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को तुमड़िया रोड पर नवनिर्मित हाईवे के पास से पकड़ा गया। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। पुलिस अब अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


अमरिया कस्बे में 12 अक्तूबर की रात रामलीला मेला कमेटी के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। फायरिंग में अंकित गुप्ता और वहां से गुजर रहे 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अंकित के भाई मोहित गुप्ता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था। तिहरे हत्याकांड से कस्बे में सनसनी फैल गई थी। 

मामले में रोहित गुप्ता की तहरीर पर कौशल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नरेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, रचित गुप्ता और सचित गुप्ता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता, उसके चाचा संतोष कुमार गुप्ता और नरेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद बृहस्पतिवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी रहे। शनिवार को दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमरिया के वार्ड नंबर चार निवासी अनिल कुमार और सिटी कॉलोनी निवासी धर्मवीर उर्फ सोनू गंगवार के रूप में हुई है। दोनों घटना की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों में शामिल हैं। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की भूमिका की जांच के साथ उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

कुनाल पक्ष में दर्ज रिपोर्ट में भी जांच तेज
इस मामले में मृतक कुनाल श्रीवास्तव पक्ष की तरफ से भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच तेज की है। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत तेरह लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। अब केस में आरोपी बनाए गए लोगों पर भी जल्द ही पुलिस का शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें