फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लूटपाट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, सिपाही भी जख्मी

Tue, 21 May 2024 04:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने अमरिया क्षेत्र के दंपती से लूटपाट की थी। 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात गश्त पर निकले सिपाहियों की हाईवे पर लूट में शामिल दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों पर गोली लगी, दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


अमरिया थाना क्षेत्र के गांव करगैना निवासी मोहम्मद मुशर्रफ ने छह मई को कोतवाली में अपनी पत्नी नजीर बी के साथ जेवर लूटने की रिपोर्ट अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध दर्ज कराई थी । पुलिस उन्हीं बदमाशों की तलाश में सोमवार को देर रात बिलसंडा रोड पर कटना नदी के पास गश्त करने गई थी। वहां बाइक लेकर दो संदिग्ध युवक खड़े थे। ललकारने पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
 

सनसनीखेज: लखीमपुर में ट्रेन के आगे फेंककर छात्रा की हत्या, सामने आया वारदात से पहले का वीडियो

 

युवकों की ओर से की गई फायरिंग में सिपाही रजत सक्सेना घायल हो गया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। पकड़े गए युवकों और सिपाही की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए युवक श्यामू और रामू दियोरिया कोतवाली के गांव पिपरिया संजरपुर के निवासी बताए गए हैं। युवकों के पास से बरामद बाइक शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र से चुराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें