फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर से सटे गांव में घर में घुसे दो तेंदुए, परिवार की उड़ी नींद, दहशत में रातभर जागे ग्रामीण

Sun, 01 Mar 2026 04:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में जंगल से बाहर निकले दो तेंदुआ शहर से सटे गांव बख्शपुर में पहुंच गए। दोनों तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गए, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। इस बीच दोनों तेंदुआ खेतों में चले गए। इलाके में तेंदुआ आने से दहशत का माहौल बना हुआ है।  
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में शहर से सटे बख्शपुर गांव में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के पास दो तेंदुए देखे गए। जंगल से बाहर निकले ये तेंदुए आबादी में पहुंच गए। एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया। पता चलने पर ग्रामीण ने शोर मचाकर अन्य लोगों को एकत्र किया। शोर मचाने पर तेंदुए खेतों के रास्ते निकल गए। तेंदुओं की चहलकदमी घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना पर भी वन विभाग की टीम के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। गांव निवासी महेश मौर्या का घर आबादी के बाहरी हिस्से में बना है। परिजनों के अनुसार परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज आई। उठकर देखा तो घर की बाउंड्री के अंदर एक तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आया। कुछ ही देर में दूसरा तेंदुआ भी बाहर चहलकदमी करते देखा गया। इससे परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचाने के साथ ही ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने लगी। 

मौके पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम 
शोर होने पर तेंदुए खेतों की ओर भाग गए। घर के बाहर लगे कैमरों में तेंदुओं की चहलकदमी कैद हो गई। पुष्टि होने के बाद दहशतजदा ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के साथ पुलिस को भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस तो कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष देखा गया। हालांकि रविवार को तेंदुए की गांव के आसपास मौजूदगी नहीं देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के खेतों में छिपे होने की आशंका है। विभाग को निगरानी कर तेंदुओं को खदेड़ना चाहिए।
विज्ञापन

डीएफओ बोले- टीम को किया अलर्ट, लगाया जाएगा पिंजरा
सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव के बाहर एक पिंजरा भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। इससे किसी तरह स्थिति न बिगड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें