मौके पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
शोर होने पर तेंदुए खेतों की ओर भाग गए। घर के बाहर लगे कैमरों में तेंदुओं की चहलकदमी कैद हो गई। पुष्टि होने के बाद दहशतजदा ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के साथ पुलिस को भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस तो कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष देखा गया। हालांकि रविवार को तेंदुए की गांव के आसपास मौजूदगी नहीं देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के खेतों में छिपे होने की आशंका है। विभाग को निगरानी कर तेंदुओं को खदेड़ना चाहिए।
डीएफओ बोले- टीम को किया अलर्ट, लगाया जाएगा पिंजरा
सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव के बाहर एक पिंजरा भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। इससे किसी तरह स्थिति न बिगड़े।