फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुघर्टनाओं में बीसलपुर व अमरिया में दो की मौत

Fri, 25 Dec 2015 11:20 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर और अमरिया में हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें बिलसंडा में इंजन के पट्टे में फंसने से युवक की जान चली गई। वहीं अमरिया में ट्रैक्टर ट्राली नहर में पलटने से चालक की मौत हो गई। दोनों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पट्टे में फंसकर किसान की मौत
बीसलपुर। खेत पर इंजन से सिंचाई के दौरान पट्टे में फंसने से युवक की मौत हो गई। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी 45 वर्षीय रामकृष्ण राजपूत शुक्रवार को सुबह खेत पर इंजन चलाकर सिंचाई कर रहा था। इस दौरान इंजन के पास से निकलते समय वह पट्टे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर घर वाले उसे पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद पीलीभीत ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रामकृष्ण की मौत होने पर रास्ते से ही घर वाले लौट गए। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। दोपहर बाद घरवालों ने बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की मौत
अमरिया। ट्रैक्टर ट्र्राली नहर में पलटने से गांव अडऱाइन निवासी 45 वर्षीय इश्त्यिाक उर्फ बब्बू की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद बब्बू ट्रैक्टर ट्राली लेकर धुधरा गांव से नहर मार्ग होते हुए फरदिया माधोपुर जा रहा था। कुछ दूर चलने पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। घटना के समय नहर में करीब तीन फिट पानी चल रहा था। शोरशराबा होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर को सीधा कराया और उसके नीचे पानी में दबे बब्बू को निकालकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें