फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो मरे

Sun, 13 Mar 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो  हजारा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
बिजली गिरने से माौत
विज्ञापन
आंधी के दौरान गिरी टटिया ठीक कर रहे थे 
विज्ञापन

 इंडो-नेपाल बार्डर के गांव टाटरगंज में हुई घटना 
मरने वालों में एक युवक का होने वाला बहनोई भी
नेपाल बार्डर पर स्थित थाना हजारा के गांव टाटरगंज निवासी 25 वर्षीय गुरदयाल सिंह और उसके होने वाले बहनोई 19 वर्षीय कुलवंत सिंह बिजली गिरने से झुलस गए। दोनों घर के बाहर आंधी में गिरी घासफूस की बनी टटिया सही कर रहे थे। परिवार वाले उन्हें लेकर संपूर्णानगर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव टाटरगंज निवासी रूलिया सिंह का नेपाल बार्डर पर स्थित पिलर संख्या 37 के निकट घर है। गृहस्वामी रूलिया सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह तेज आंधी और बिजली की कड़कड़ाहट के बीच उनके झाले की एक टटिया गिर गई थी, जिसे पुत्र गुरदयाल सिंह अपने होने वाले गांव निवासी बहनोई कुलवंत सिंह के साथ ठीक कर रहा था। इसी बीच पड़ोस में खड़े बेल के पेड़ के पास बिजली गिरने से दोनों चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। शोरशराबा होने पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। घरवाले दोनों को खीरी जिले के संपूर्णा नगर स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, क्षेत्रीय कानूनगो सुमेर लाल लेखपाल रामचंद के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घर वालों से बातचीत की। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें