जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम ओएन सिंह की अध्यक्षता में
हुई। बैठक में सुबह 7.30 से 8.30 और दोपहर 1.30 से 2.30 तक टनकपुर हाइवे पर
भारी वाहनों को न चलने देने का निर्णय लिया गया।
बुधवार को गांधी
सभागार में हुई बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए
ट्रैफिक समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। कहा गया कि टनकपुर हाइवे पर काफी
संख्या में स्कूल हैं। जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। बैठक मचें सुबह
7.30 बजे से 8.30 बजे तक और दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक टनकपुर हाइवे पर
भारी वाहनों का संचालन रोकने का निर्णय लिया गया।
डीएम ने बीएसए और
डीआईओएस से कहा कि वह स्कूल संचालकों को अवगत करा दें कि निधार्रित किए गए
समय के अंदर ही बच्चे स्कूल आ जाएं और स्कूल से सुरक्षित घर वापस लौट जाएं।
सीएमओ को एंबुलेंसों का डाटा संबंधित थानेदारों, एआरटीओ को उपलब्ध
कराने के निर्देश दिए। एआरटीओ राजेश कर्दम ने डीएम को बताया कि नौगवा
चौराहा और छतरी चौराहा के बीच भारी और हल्के वाहनों की मरम्मत की जाती है।
यह वाहन अक्सर हाइवे के किनारे खड़े रहते हैं। जिससे दुर्घटनाओं का भय बना
रहता है।
इस पर डीएम ने एसपी जेके शाही को एसडीएम और सीओ की एक सिमित
बनाकर सड़कों के किनारे मरम्मत आदि के लिए खड़े वाहनों को हटवाने के आदेश
दिए। डीआईओएस को प्रचार-प्रसार का बोर्ड लगवाने, सूचनाओं का आदान प्रदान
करने के लिए पांच-छह स्कूलों को मिलाकर एक नोटल टीचर नियुक्त करने के
निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अजयकांत सैनी, सभी डीएम, सीओ मौजूद रहे।