फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जमीन के विवाद में भिड़े दो गुट, पथराव और कई राउंड फायरिंग

Fri, 04 Aug 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नकटादाना चौराहे के पास बाले मियां की मजार के नजदीक जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन

बाले मियां की मजार के पास रहने वाले जावेद ने बताया कि उनका केजीएन कॉलोनी के बॉबी से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों पक्षाें में इसे लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जावेद ने कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत की। शाम करीब साढ़े सात बजे बॉबी समेत कई लोग उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने कमरों में तोड़फोड़ की। जमकर ईंट, पत्थर बरसाए। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। जवाब में जावेद पक्ष की ओर से भी पथराव किया गया।
अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी अंशु जैन, इंस्पेक्टर कोतवाली नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी ने बताया जो भी तहरीर मिलेगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दोपहर में सूचना मिलने पर भी कोतवाली पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जावेद का कहना है कि उसने दोपहर में विवाद होने के बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। फोन करके भी पुलिस को घटना बताई भी थी। इसके बावजूद कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। उन्होंने देर शाम घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें