फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, अस्पताल पहुंचते ही दोनों ने तोड़ा दम

Thu, 26 Nov 2026 10:19 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)

सार

बाइक सवार अर्जुन (25) और आलोक भारती (20) की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अर्जुन चार दिन पहले ही दुबई से अपने घर लौटा था।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर-खुटार हाईवे पर मोहनापुर गांव के पास गुरुवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस सीएचसी पूरनपुर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव राजपुर सिमरा निवासी अर्जुन (25) अपने दोस्त पूरनपुर क्षेत्र के गांव पंडरिया निवासी आलोक भारती (20) के साथ बाइक से जा रहा था। मोहनापुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पूरनपुर पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अर्जुन के बहनोई पंडरिया निवासी बलमाल ने बताया कि अर्जुन बचपन से ही उनके घर पर रह रहा था। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। अर्जुन चार दिन पहले ही दुबई से घर लौटा था। वहीं, आलोक के भाई सचिन ने बताया कि आलोक कहां जा रहा था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। हादसे की सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे। आलोक तीन भाइयों में उससे छोटा था। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें