पुलिस कस्टडी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई खटीमा की युवती के फरार होने के मामले में एसपी ने दो महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि युवती को फिर से गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
चार सितंबर को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक बाग से सेक्स रैकेट पकड़ा था। इसमें दो युवतियां और चार युवक शामिल थे। रैकेट में शामिल खटीमा की युवती मेडिकल परीक्षण कराने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग गई थी। उसे दूसरे दिन पुलिस ने रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया था। युवती की फरारी के मामले में एसओ ने एसपी को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें महिला सिपाही सुमन पांडेय और मीनाक्षी सक्सेना को ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया था। एसओ की रिपोर्ट पर एसपी ने महिला सिपाही सुमन पांडे और मीनाक्षी सक्सेना को निलंबित कर दिया है। सीओ बीसलपुर बीपी सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दोनों महिला सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है।