फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में ठंड से दो और की मौत

Sat, 13 Jan 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
victims kin
विज्ञापन
ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार रात नौ बजे के करीब बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी रामभरोसे की पत्नी फूलमती (60) की ठंड के कारण मौत हो गई। तहसीलदार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। इसके अलावा शेरपुर कलां निवासी लकड़ी ठेकेदार सईद हसन खां (60) शुक्रवार शाम पांच बजे किसी काम से बाइक से पूरनपुर गए थे। तहसील रोड पर उन्हें ठंड लगने से दिल का दौरा पड़ गया और बाइक समेत गिर गए। जब तक लोग उन्हें उठाने पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है। जिले में ठंड से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी सूरजपाल ने बताया कि उनकी मां 60 वर्षीय फूलमती एक सप्ताह पूर्व ठंड लगने से बीमार हो गईं थीं। उनका नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। दवा से कोई लाभ नहीं हुआ और उनकी शुक्रवार को रात आठ बजे मौत हो गई। शनिवार दोपहर गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के पुत्र सूरजपाल, पुत्री लक्ष्मी देवी, ममता देवी और प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। तहसीलदार केबी सिंह ने फूलमती के ठंड से मरने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ठंड से मरने की बात तभी मानी जाती है, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ठंड से मरने की बात लिखते हैं। इस तहसील क्षेत्र में ठंड से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले बिलसंडा क्षेत्र और गांव सिमरा अकबरगंज में भी दो लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है।
वहीं, शेरपुर कला में स्थानीय निवासी लकड़ी के ठेकेदार 60 वर्षीय सईद हसन खां शुक्रवार को किसी काम से बाइक से पूरनपुर गए थे। शाम करीब पांच बजे जब वह बाइक चलाते हुए पूरनपुर तहसील रोड पर पहुंचे तब उन्हें ठंड लगी और दिल का दौरा पड़ गया। जिससे वह बाइक से गिर गए और घटनास्थल पर ही सड़क पर उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे मोहम्मद हसन खां ने बताया कि उनके पिता को बाइक से गिरते ही कुछ लोगों ने उठाया और पूरनपुर के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


राजस्व टीम ने की जांच
शेरपुरकलां। बुधवार को कस्बा निवासी सखावत हुसैन की ठंड से हुई मौत के मामले की जांच तहसील प्रशासन ने शुरू कर दी है। राजस्व निरीक्षक प्रेम और लेखपाल नरेश कुमार ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर इस संबंध में मृतक के बेटे और प्रधान से जानकारी कर बयान लिए । प्रधान नाजिया खानम ने अपने बयानों में ठंड लगने से मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें