फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद लोग ।स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के मोहल्ला नई बस्ती में विश्वेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार से दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी प्रदीप गंगवार ने बताया कि लोगों के सहयोग से प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोंद्धार कराया गया है। जिसमें जयपुर से लाई गईं मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के पहले दिन सर्वप्रथम पंडित रामऔतार मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, शिवगोपाल मिश्रा, रामवीर मिश्रा एवं अमोघ मिश्रा द्वारा चौकी पूजन के साथ में हवन करके समस्त देवी देवताओं का आवाहन किया गया।
विज्ञापन

इसके पश्चात देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमाओं का जलाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास एवं अन्नाधिवास कराया गया। रात्रि में शयन आरती के पश्चात कार्यक्रम का विश्राम हो गया। रविवार को मंदिर में प्रतिमाओं की विधिविधान से स्थापना कर दी जाएगी। इस दौरान प्रदीप गंगवार, हिमांशु गंगवार, मनु गंगवार, सौरभ गंगवार, आशीष शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें