फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मिशन वात्सल्य के तहत हुई वार्ड कल्याण समिति की बैठक

विज्ञापन
बैठक में मौजूद अ​धिकारी व सभासद । स्रोत - महिला कल्याण विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पंचायत बिलसंडा में मिशन वात्सल्य योजना के तहत वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने मिशन शक्ति 04 के तहत वार्ड स्तर पर समय-समय पर होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की। समिति के सदस्यों के साथ बाल संरक्षण सेवाओं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन पोषण, बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने, बाल विवाह रोकथाम, परित्यक्त नवजात के मिलने पर तत्काल थाने पर सूचित करने पर चर्चा की गई। संरक्षण अधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड-19/सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, काउंसलर अभिषेक शुक्ला के अलावा सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें