फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम-एसपी के सामने आईं दो शिकायतें, एक का निस्तारण

विज्ञापन
न्यूरिया थाने में थाना दिवस पर समस्यायें सुनते डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय।स्रोत
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना समाधान दिवस पर डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने शनिवार को सुनगढ़ी थाने में पहुंचकर शिकायतें सुनीं। इस दौरान दो शिकायतें प्राप्त हुईं, इसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके बाद अफसरों ने न्यूरिया थाने पहुंचकर भी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

न्यूरिया थाने में जमीन संबंधी दो शिकायतें आने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर जाकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। अफसरों ने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें। जनसुनवाई में भी गंभीरता बरती जाए।
थाना न्यूरिया में दो शिकायतें आईं। वहीं सदर कोतवाली में सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने शिकायतें सुनीं। इसके अलावा गजरौला, अमरिया समेत अन्य थानों में भी समाधान दिवस पर अफसरों ने शिकायतों को सुना।
विज्ञापन


बीसलपुर में सात शिकायतों में एक का हुआ निस्तारण



बीसलपुर। कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित सात शिकायतें आईं। इनमें छह राजस्व विभाग से संबंधित थीं। यहां राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित की गई। थाना दिवस की अध्यक्षता सीओ डॉ. प्रतीक दहिया और संचालन कोतवाल संजीव शुक्ला ने किया। थाना दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें