फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिर से दो घड़ियाल, लोहे के 12 पाइप व दो मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। राम जानकी मंदिर में छत की ओर से घुसे चोरों ने लोहे के 12 पाइप, दो मोबाइल व दो घड़ियाल चोरी कर लिए। इनमें से चार पाइप व दोनों घड़ियाल रामलीला मेला मैदान में चोर छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

मंदिर के महंत बाबा राघवदास ने बताया कि मंगलवार रात को मंदिर परिसर में उनके अलावा बाबा चैतन्यदास और एक महंत सोए थे। छत की ओर से घुसे चोरों ने उनके कक्ष में घुसकर उनका व बाबा चैतन्यदास का मोबाइल चुरा लिया। साथ ही चोरों ने मंदिर में रखे लोहे के 12 बड़े पाइप व दो घड़ियाल भी चुराए। पानी की मोटर को चुराने की कोशिश में उसकेे पाइप को तोड़ दिया। सुबह आंख खुलने पर घटना की जानकारी हुई।
उन्होंने बताया कि चोर चुराए गए 12 पाइपों में से चार पाइप और दोनों घड़ियाल रामलीला मेला मैदान में फेंक गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर खुलासा कराया जाएगा।
विज्ञापन


००००००

दो दिन पहले चोरी हुई थीं दो सौर प्लेट

पूरनपुर। राम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघव दास ने बताया कि चोरों ने दो दिन पहले रात में मंदिर की दो सौर प्लेट चोरी कर ली थीं। इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। अगर पुलिस घटना को गंभीरता से लेती तो दोबारा चोरी नहीं होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें