पीलीभीत। नियमों का उल्लंघन कर बसों का संचालन करने वालों के विरुद्ध एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। दो बसों को सीज करते हुए एक का चालान किया। इस दौरान 88 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को पीलभीत- बरेली और जहानाबाद मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान तीन बसें परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित मिलीं। उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो बसों को ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी में सीज किया गया और एक बस के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
इस दौरान ऑटो, टेंपो तथा इको वाहनों की भी चेकिंग की गई। एक ऑटो का परमिट समाप्त मिला। उसको सीज कर दिया गया। क्षमता से अधिक सवारियां लेकर जा रही दो इको के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।