फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला की दिनदहाड़े हत्या के मामले में दो पर रिपोर्ट

Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। बड़े भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। दूसरे दिन भी गांव में घटना को लेकर चर्चाएं रहीं। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी मृतका के भाई रजनीश ने बताया कि अपनी बहन नन्हीं देवी (35) की शादी 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के साथ की थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों में आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। घरेलू कलह से परेशान होकर नन्ही देवी ने अपनी मां अनीता देवी को फोन कर मायके ले जाने के लिए कहा था। मंगलवार को नन्हीं देवी अपनी मां के साथ मायके जा रहीं थीं। इसी दौरान अखिलेश ने अपने बड़े भाई अरविंद के साथ मिलकर नन्हीं देवी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अखिलेश और अरविंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। वारदात के दूसरे दिन भी आरोपियों का कोई पता नही चल सका। पोस्टमाॅर्टम के बाद नन्हीं देवी का शव उसके मायके पतरसिया ले जाया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया मामले में दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें