फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आईं दो बाइक, युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। दोनों बाइकों पर पांच लोग सवार थे। जिसमे एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा मैगलगंज हाईवे पर बृहस्पतिवार को दिन में करीब साढ़े चार बजे हुआ। शाहजहांपुर निवासी सत्य शर्मा (21) अपने साथी बासू (30), मोहित (30) के साथ बाइक से नगर की ओर आ रहे थे। दूसरी बाइक पर गांव घुंघचाई निवासी अमित, उसका चचेरा भाई सुमित सवार थे।
इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार का चालक संतुलन खो बैठा। सामने से आ रही दोनों बाइकों को चपेट में ले लिया। एक बाइक पर सवार सत्य शर्मा और उसके दोनों साथी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार घुंघचाई निवासी अमित, सुमित घायल हो गए। हादसे में अमित का दायां हाथ कटकर मौके पर गिर गया। साथ ही दाहिना पैर भी टूट गया। उसके साथी का भी एक पैर तो सत्य शर्मा का भी एक पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य शर्मा, अमित, सुमित को सीएचसी लाया गया। सत्य शर्मा के घायल दोनों साथियों को इलाज के लिए बंडा ले जाया गया। इधर, सीएचसी लाए गए तीनों घायलों को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें