फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पीलीभीत रोड पर कस्बा टिकरी के पास शनिवार को सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना बरखेड़ा के गांव अधकटा निवासी करन कुमार शनिवार को सुबह गांव से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनके गांव के ही रमेश भी थे। रास्ते में कस्बा टिकरी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें