फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की धारा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव जोगीठेर के कथित सुनील हत्याकांड में हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा को जोड़ दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी शनिवार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी कृष्ण कुमार कश्यप के पुत्र सुनील (24) की 10 सितंबर की रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव 11 सितंबर को शेरगंज रेलवे हाल्ट पर फंदे से झूलता हुआ मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई प्रमोद की तहरीर पर हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
रिपोर्ट में गांव के ही अरुण राना, शिवम राना, जतिन राना, सचिन राना, मिथुन राना, विपिन मौर्य, छेदालाल मौर्य और अखिलेश मौर्य को नामजद किया गया था। पुलिस ने मिले साक्ष्यों के आधार पर इस मामले से अब हत्या की धारा हटा दी है। उसके स्थान पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा जोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को इस मामले के नामजद आठ में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें