पूरनपुर। चोरी की बाइक सहित पुलिस ने मोहल्ला ढका निवासी शान मोहम्मद और खानका निवासी पप्पू शाह को गिरफ्तार कर लिया। शान मोहम्मद के पास से पुलिस ने तमंचा और पप्पू के पास चाकू बरामद किया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक से दो युवकों के घूमने की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया। पुलिस टीम ने पांच महीने पहले एलआईसी कार्यालय के समीप से चोरी हुई बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान करके जेल भेजा गया है। संवाद