फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में दो पशुओं की जलकर मौत, दो झुलसे

Thu, 12 Nov 2015 11:28 PM IST
Jograjpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग गांव के चार घरों में लगी आग से नगदी, जेवरात सहित करीब चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग में घिरने से सुल्तानपुर निवासी सूरजपाल के दो पशुओं की मौत हो गई। रामभजन के दो पशु झुलस गए।
विज्ञापन

गांव सुल्तानपुर निवासी सूरजपाल के घर बुधवार की शाम को पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता। इससे पहले सूरजपाल के घर रखी सत्तर हजार रुपये की नगदी, कपड़े, बिस्तर आदि सामान जलकर राख हो गया। आग में घिरने से उसके दो पशुओं की जलकर मौत हो गई। इसी गांव के रामभजन के घर अचानक आग से हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग मेें घिरने से उसके दो पशु झुलस गए। गांव श्रीनगर निवासी राजकुमार के घर आग से 13800 रुपये की नगदी, बिस्तर, चारवाई आदि सामान जलकर राख हो गई। गांव पिपरा निवासी मंगलराम के घर बुधवार की शाम को लगी आग से आठ सौ रुपये की नगदी, जेवरात, खाद्यान्न आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें