फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर लूटे सवा दो लाख, तीन घंटे में पुलिस ने आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनसेवा केंद्र से लौट रहे संचालक को शुक्रवार देर शाम रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाश ने तमंचे के बल पर रोक लिया। सवा दो लाख की नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की निशान देही और आरोपी के मोबाइल के जरिए बिलसंडा थाना क्षेत्र में उसे धर दबोचा। पुलिस ने लूटे गए सामान को बरामद कर लिया। एसपी ने घटना का तीन घंटे में खुलासा करने पर टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी इकबाल अहमद का गांव पचपेड़ा खजुरिया में जनसुविधा केंद्र है। शुक्रवार देर शाम वह जनसेवा केंद्र बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव खुजरिया के पास नहर पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाश ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और पीड़ित का बैग लूट लिया। पीड़ित ने बदमाश से बैग छीनने का प्रयास किया। मगर छीना छपटी में दोनों के मोबाइल गिर गए और बदमाश खुद का समझकर पीड़ित का मोबाइल लेकर चला गया।
पीड़ित ने घर पहुंचकर घटना परिवार को बताई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बदमाश के मोबाइल के जरिए उसका पता लगा लिया। सर्विलांस के जरिए बदमाश की लोकेशन बिलसंडा थाना क्षेत्र में ईंटगांव में मिली। इस पर वहां के एसएचओ को सूचना दी गई। बिलसंडा एसएचओ उदयवीर सिंह ने फोर्स के साथ बिलसंडा के गांव सुहैला निवासी प्रशांत गंगवार उर्फ अंकित गंगवार को उसके घर जाते समय उसे दबोच लिया। उसकी निशान देही पर लूटे गए दो लाख 11 हजार 320 रुपये, लैपटॉप, फिंगर प्रिंट डिवाइस, लेन देने का रजिस्टर, मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने तीन घंटे में खुलासा करने वाली टीम को 25000 का पुरस्कार दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जनसेवा केंद्र संचालक से लूट हुई थी। लूट को अंजाम देने वाले आरोपी को तीन घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी सामान बरामद कर लिया। तत्काल घटना का खुलासा करने पर 25000 का पुरस्कार टीम को दिया गया है। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें