घर में प्रार्थना कर रहे थे लोग
घर के अंदर दो युवक किताब हाथ में लिए बैठे थे, लोगों से प्रार्थना करा रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूछताछ शुरू की। इस पर दोनों युवक घबरा गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लगातार धर्मांतरण के साक्ष्य न मिलने की बात कहती रही, जबकि पुलिस को मौके से कई संदिग्ध वस्तुएं मिली थी।
ये भी पढ़ें- दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 30 फीट दूर जाकर गिरा मासूम, फिर उठ खड़ा हुआ; टेंपो सवार तीन की मौत
रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने डेविड गॉडसन और कृष्ण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को चालान कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।