शाहजहांपुर जनपद के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पूछताछ में घायलों ने अपने नाम कुलदीप और आकाश बताए हैं। दोनों जिला शाजहांपुर के थाना निगोही के गांव ढकिया तिवारी के रहने वाले हैं। एसओ जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 23 मई की रात को बमरौली और बबूरा के बीच बमरौली निवासी मो. सगीर से उनकी बाइक और मोबाइल समेत दस्तावेज लूट लिए थे।
मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। आरोपियों से पुलिस ने दो तमंचे, तीन कारतूस और लूट की बाइक को बरामद किया है। घायल आरोपियों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया उसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उनको जेल भेज दिया गया।