अमरिया। गांव मझलिया में तीन दिन पूर्व आयोजित भंडारे के दौरान दो बच्चियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी आनंद को पूर्व में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को पुलिस ने अपहरण की घटना में सहयोग करने के आरोप में गांव बरा दुनवा निवासी अजय कुमार और प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। संवाद