पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला ढका निवासी शान मोहम्मद और मोहल्ला खानकाह निवासी पप्पू शाह के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में शान मोहम्मद ने बाइक चोरी की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला साहूकारा लाइन पार निवासी सनी अंसारी को भी अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। सनी पहले भी जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका है। संवाद