फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो आरोपी पकड़े, 41 बंडल चीनी मांझा बरामद

Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझा की ब्रिकी करने वालों पर सख्ती जारी है। सुनगढ़ी पुलिस ने शुक्रवार को सूचना के आधार पर दो लोगों को पकड़कर उनके पास से 41 बंडल चीनी मांझा बरामद किया गया। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने चीनी मांझे के 80 बंडल के साथ दो लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन


चीनी मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध है। पूर्व में सामने आई घटनाओं के बाद अभियान चलाकर लोगों को चीनी मांझे की बिक्री न करने की चेतावनी भी दी गई थी। मगर सख्ती के बीच मांझे की बिक्री जारी है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के बाद टीम ने नौगवां ओवरब्रिज के पास से घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उनके पास से 41 बंडल चीनी मांझा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला बल्लभनगर निवासी शिवम यादव और लखन यादव के रूप में हुई है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


000

तीन सौ रुपये तक ब्लैक में बिक्री का शोर

शहर में चीनी मांझे की बिक्री पर रोक है। पुलिस धरपकड़ कर लगातार कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन इसके बीच मांझे की बिक्री का शोर है। बताया जाता है कि लोग दुकानों पर न रखकर घरों से मांझे को बेचने में जोर दे रहे हैं। सख्ती के चलते मांझे को ब्लैक में बिक्री किया जा रहा है। 120 रुपये की जगह तीन सौ रुपये तक प्रति बंडल बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें