फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवी रबी उल अव्वल की तैयारी शुरू

Sun, 20 Dec 2015 12:02 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारहवी रबी उल अव्वल शरीफ की तैयारी जिले भर में शुरू कर दी गई है। नगर की सड़कों पर सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पूरनपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेताओं ने पर्व को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देकर आवारा पशुओं के भ्रमण पर रोक लगाने की मांग। पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन प्रबंधक ने विशेष सफाई अभियान चलवाने, स्टेशन रोड़ से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगवाने की मांग की है।

बारहवी रबी उल अव्वल शरीफ को लेकर नगर में 24 दिसंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पूरनपुर में नगर के स्टेशन रोड सहित विभिन्न सड़कों पर सजावट शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत उर्फ भूरे भाई ने बताया कि 24 दिसंबर को जुलूस मदरसा अरबिया कादरिया से शुरू होकर शेरपुर-स्टेशन रोड, ब्लाक रोड होते हुए साबरी अहाता में पहुंचकर समाप्त होगा।

 उन्होंने एसडीएम को भेजे पत्र मेें 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक नगर में विशेष सफाई अभियान चलवाने, नगर में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने और 24 दिसंबर को स्टेशन रोड पर चौपहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर बारहवी शरीफ को लेकर नगर में आवारा पशुओं के घूमने पर पाबंदी लगवाने आदि की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों मेें हाजी लाडले, हरगोविंद बाजपेई, जितेंद्र गुप्ता, बलराम, अनुज, मनोज, डॉ. नुसरत, प्रमोद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें