फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्र से प्रोन्नति का प्रयास करने वाले दो शिक्षक निलंबित

Wed, 30 Sep 2015 10:55 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने फर्जी अंकपत्रों के आधार पर प्रोन्नति लेने का प्रयास करने वाले कालेज के दो शिक्षकों को बुधवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शरद चंद्र सक्सेना ने बताया कि सहायक शिक्षक राजेश चंद्र गंगवार और अनीस अहमद ने माह जुलाई 2014 में कॉलेज में अपनी एमए की अंक तालिका लगाकर प्रोन्नति लेने को आवेदन किया था। अंक तालिका ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी, दीमापुर (नागालैंड) से जारी होना दर्शाई गईं थीं। कॉलेज प्रशासन ने जब यूनिवर्सिटी में उनके अंक तालिकाओं का सत्यापन कराया तो दोनों फर्जी पाई गईं। उसके बाद इन शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

तत्कालीन प्रधानाचार्य कालीचरन गंगवार इस मामले को दबाते रहे। बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। मौजूदा प्रधानाचार्य ने इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रबंधक को सौंपी थी। प्रबंधक छेदालाल जायसवाल ने सारी औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बुधवार को दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। प्रबंधक ने निलंबन आदेश कॉलेज कार्यालय में भेज दिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जब शिक्षकों को उनके निलंबन आदेश देने का प्रयास किया, तो उन्होंने आदेश लेने से मना कर दिया। निलंबन आदेश की प्रतिलिपि डीआईओएस और डीएम कार्यालय भी भेज दी गई हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि गुरुवार को निलंबन आदेश दोनों शिक्षकों के घरों पर डाक द्वारा भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें