फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

Sat, 30 Jan 2016 10:38 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। पार्टी कार्यालय पर हुई सभा में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आज सांप्रदायिक शक्तियां उनके सिद्धांतों को तोड़ते हुए उन्हीं ताकतों को बढ़ावा दे रहीं हैं जो देश में एकता और भाईचारे को खत्म करना चाहती हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सैय्यद तौकीर अहमद, अनिल अरोड़ा, रईस अंसारी, मोतीराम राजपूत, रूप किशोर, सैयद उरूज, नत्थूलाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभा में आरिफ अंसारी, मनोज मिश्र, नरेंद्र सिंह, लालाराम वर्मा, ठाकुर दास प्रधान, राजीव मोहन अग्रवाल, सीताराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

पुण्यतिथि पर हुई काव्य गोष्ठी
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर काव्य गोष्ठी हुई।
मुख्य अतिथि पूरन लाल गंगवार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया, जिसमें थम्मन लाल वर्मा (विकल), दिनेश पाल (दिनेश), भद्रपाल गंगवार (संघर्षी), अनिल शुक्ला (अनिल), सुधाकर त्रिपाठी (स्पर्श), निशीकांत त्रिपाठी (निर्दोष), ललित मिश्रा (ललित), सवितुर प्रकाश, रामप्रकाश अवस्थी (निडर), सुधांशु शुक्ला, रघुवंश तिवारी और डॉ. अचलेश्वर कुमार (अचल) आदि कवियों ने महात्मा गांधी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालने वाली कविताएं सुनाईं। अध्यक्षता थम्मन लाल ने और संचालन दिनेश पाल ने किया।
विज्ञापन


लाला लाजपत राय की जयंती मनाई
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के एक विद्यालय में शुक्रवार की शाम पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का जयंती समारोह मनाया गया।
आचार्य अनिल शुक्ला ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि लाला लाजपत राय ने समाज को नई दिशा दी थी, जिसके लिए समाज उनका हमेशा आभारी रहेगा। भद्रपाल गंगवार ने कहा कि लाला लाजपत राय ने वंचित और पिछड़े लोगों को शिक्षा का लाभ दिलाया था। रघुवंश तिवारी, आलोक शुक्ला, दिनेश पाल, प्रमोद पाल, मनोहर लाल गंगवार और सेवाराम आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता भद्रपाल ने और संचालन अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें