फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, युवक की मौत, दो बच्चों समेत चार घायल

Wed, 14 Jan 2026 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चाट-पकौड़ी के ठेले के पास खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में पूरनपुर-खुटार हाईवे पर बुधवार की शाम करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगे चाट-पकौड़ी के ठेले (पटरी दुकान) को रौंद दिया। हादसे में चाट खा रहे गांव जोगराजपुर निवासी मो. अजीम की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में चाट विक्रेता चंद्र शेखर और मृतक अजीम का भाई मो. बख्श भी शामिल है। 

विज्ञापन


घायलों को पूरनपुर सीएचसी लाया गया। बताया जा रहा है कि शाम के समय गढवाखेड़ा चौराहे पर काफी भीड़-भाड़ थी। इसी समय एक तेज रफ्तार चाट-पकौड़ी के ठेले से टकरा गया। चाट खा रहे और पड़ोस में मौजूद लोग ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोट भी आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें