फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर कार को बचाने के प्रयास में खाई में पलटा ट्रक, चालक घायल

Mon, 08 Dec 2025 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार को हादसा हो गया। हाईवे पर कार को बचाने के प्रयास में गेहूं के बीज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
खाई में पलटा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर माला नदी (बिनौर) के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे कार को बचाने के प्रयास में गेहूं के बीज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। हादसा कोहरे की वजह से होना बताया गया। हादसे में चालक घायल हो गया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीज लदा ट्रक बाजपुर उत्तराखंड से बिहार के गोपालगंज जा रहा था। ट्रक में चालक सहित दो लोग थे। ट्रक जैसे ही माला नदी पुल के निकट पहुंचा। पूरनपुर से पीलीभीत की तरफ जा रही एक कार ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक चालक ने स्थिति को संभालते हुए कार को बचाने का प्रयास किया। इतने में ट्रक अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया और ट्रक सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। 

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के नगला निवासी ट्रक चालक गुफरान और तफसीर ने बताया कि वे लोग ट्रक में बीज लेकर गोपालगंज बिहार जा रहे थे। कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक खाईं में पलट गया। दुर्घटना में चालक गुफरान रूप से घायल हो गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें