फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंसरा रोड पर लगी ट्रकों की लंबी लाइन

Wed, 06 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि सेंट्रल वेयर हाउस में इन दिनों राजकीय क्रय केंद्रों पर तौले जाने वाले गेहूं का भंडारण हो रहा है। वेयर हाउस में गेहूं का उतार धीमी गति से होने के कारण वेयर हाउस के गेट पर चौंसरा रोड पर गेहूं भरे ट्रकों की काफी लंबी लाइन लगी है। जिससे उधर का यातायात प्रभावित हो रहा है और उधर से गुजरने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। इस बावत वेयर हाउस प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने बताया कि स्टाफ कम होने के कारण धीमी गति से गेहूं का उतार हो रहा है। जल्द ही व्यवस्था ठीक करा ली जाएगी।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टूटा गेट
बीसलपुर। सेंट्रल वेयर हाउस का गेट ट्रक की टक्कर लगने से टूट गया है, जिससे वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
सेंट्रल वेयर हाउस में इन दिनों सरकारी गेहूं का भंडारण हो रहा है। गेहूं भरकर लाने वाले एक ट्रक की टक्कर लगने से बुधवार को वेयर हाउस का गेट टूट गया, जिससे वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। इस बावत वेयर हाउस के प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने बताया कि टूटा हुआ गेट गुरुवार तक सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें