फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रालों से गेहूं ढुलान के विरोध में ट्रक चालकों का प्रदर्शन

Tue, 16 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं ढुलाई गलत ढंग से ट्रालों से होने के विरोध में ट्रक चालकों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद भी ट्रालों से गेहूं ढुलान बंद न होने से ट्रक चालकों में रोष है। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं का भंडारण मंडी समिति परिषद में टीन शेड के नीचे हो रहा है। गेहूं ढुलान में करीब सत्तर ट्रक और कुछ ट्रैक्टर-ट्राले लगाए गए है। ट्रैक्टर-ट्रालों से गेहूं ढुलान के विरोध में मंडी समिति परिसर में ट्रक चालकों ने हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे लोग टैक्स, बीमा, फिटनेश आदि का प्रपत्र जमा कर क्षमता के अनुसार ही गेहूं लोड करते है। ट्रैक्टर चालक टैक्स आदि का बिना भुगतान किए ओवरलोड होकर गेहूं का उतार करने में जुटे है। ऐसे में उन लोगों की दिहाड़ी कम हो रही है। गलत ढंग से चल रहे ट्रैक्टर ट्रालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ट्रक चालकों के प्रदर्शन की जानकारी पर प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने गलत ढंग से ट्रैक्टर, ट्रालों का संचालन न होने देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें