फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर ट्रक में संदिग्ध हालात में लगी आग, केबिन में जिंदा जलकर मालिक की मौत

Sat, 11 Jul 2026 08:12 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात असम हाईवे पर दर्दनाक घटना हुई। चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक चला रहे मालिक की जलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के समीप बारिश के दौरान फोम भरे ट्रक में आग लग गई। घटना से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन केबिन में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हाइड्रा मंगवाकर ट्रक को हाईवे के नीचे गिरा कर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। ट्रक चला रहे मालिक रामपुर के बिलासपुर के गांव बड़ा बोमेना निवासी बलविंदर सिंह (50) की जलकर मौत हो गई। ट्रक के केबिन से उनका जला कंकाल निकाला गया।

विज्ञापन




घटना शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे हुई। फोम भरे ट्रक की केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धूं-धूंकर जल रही ट्रक की केबिन ने लपटें निकल रही थीं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। फायर बिग्रेड के अलावा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में हाइड्रा मंगवाकर ट्रक को हाईवे से नीचे गिराकर आग बुझाई गई। पुलिस ने बाद में बमुश्किल जाम खुलवाया। जानकारी मिलने पर ट्रक मालिक के छोटे भाई गुरमीत सिंह ने शव की शिनाख्त अपने मंझले भाई बलविंदर सिंह के रूप में की। 
विज्ञापन


रात 12 बजे परिजनों को मिली जानकारी 
उन्होंने बताया कि ट्रक बलविंदर सिंह का ही था। वर्षों से वह खुद ही ट्रक चलाते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे फोम भरे ट्रक को लेकर नेपाल बार्डर को निकला था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे हादसे की जानकारी उनको पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि उनका भाई नशा नहीं करता था। ट्रक में कभी खाना आदि भी नहीं बनाता था। 

उन्होंने बताया कि घटना से तीन मिनट पहले ट्रक कुछ दूरी पर धार्मिक स्थल के समीप से निकला था। इसकी जानकारी धार्मिक स्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से उसे लगी है। सीओ विधि भूषण मौर्य के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में चलते ट्रक में अचानक आग लगना पाया गया। पूरे मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

परिजनों के गले नहीं उतर रही केबिन में आग की घटना
ट्रक मालिक बलविंदर सिंह निपुण ट्रक चालक थे। फिर संदिग्ध हालात में ट्रक में लगी आग पर ट्रक से कूदकर भागे क्यों नहीं। उन्हें तो ट्रक की सभी खिड़कियों की जानकारी अच्छी तरह थी। कहीं घर से निकलते समय कार सवारों से हुए विवाद पर देख लेने की धमकी देने वालों ने ही तो नहीं ट्रक का पीछा कर घटना को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पहुंचे मृतक बलविंदर सिंह के परिजन आपस में यहीं सब चर्चा कर रहे थे।

बलविंदर सिंह के छोटे भाई गुरमीत सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह शुक्रवार को जब घर से ट्रक लेकर चले थे। तब करीब एक किलोमीटर दूर सड़क ठीक न होने पर ट्रक की साइड पड़ोसी गांव के रहने वाले की कार में लग गई थी। विवाद के बाद जब बलविंदर सिंह ट्रक लेकर चले, तो कार सवारों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा किया। पतला रोड होने पर कार सवार ट्रक को ओवरटेक नहीं कर सके। 

बाद में कार सवारों ने ओवरटेक कर बलविंदर के साथ मारपीट कर देख लेने की धमकी दी थी। पिटाई से क्षुब्ध बलविंदर सिंह बिलासपुर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए करीब चार घंटे तक रुके रहे। तब उसे मोबाइल पर समझाकर जाने को कहा। गुरमीत सिंह का तर्क था कि कहीं कार सवारों ने तो उसका पीछा नहीं किया और मौका मिलते ही उसे ट्रक की केबिन में बंद कर आग लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें