फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरिद्वार हाईवे पर अप्सरा पुल पर खराब हुआ ट्रक, दो घंटे जाम से जूझे राहगीर

Sat, 28 Nov 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जहानाबाद हरिद्वार नेशनल हाईवे अप्सरा पुल पर ट्रक ख़राब हो जाने के कारण दोनों ओर लगी वाहनो की लम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहानाबाद। हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित अप्सरा पुल पर शुक्रवार को बीच सड़क पर एक ट्रक खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। संकरे पुल पर ट्रक खड़ा होने से हाईवे पर करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। पुल के दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अप्सरा पुल संकरा होने के कारण ट्रक खराब होते ही यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम में फंसने से बचने के लिए कई छोटे वाहन चालकों ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया। कुछ वाहन लालपुर, सुंदरपुर, पांसोली और सरदारनगर के ग्रामीण मार्गों से होकर निकले। वहीं, कई वाहन चालक बरेली हाईवे से शाही-जहानाबाद मार्ग पर पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जहानाबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने क्रेन मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्रक को हाईवे से हटवाकर किनारे खड़ा कराया। इसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस के प्रयासों से यातायात सुचारु कराया गया। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हुआ, जिसके बाद राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें