न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंडरी में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैंली । स्रोत - स्कूल
न्यूरिया। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश को लेकर जागरूकता रैलियां निकाली जा रहीं हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय पंडरी के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के महत्व को बताया।
पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की, घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ आदि नारे लगाते हुए बच्चों ने गांव की गलियों का भ्रमण किया। ग्रामीणों को बच्चों का प्रवेश कराने और नियमित स्कूल भेजने की सीख दी। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक सिमरजीत सिंह, सहायक अध्यापक अशोक कुमार ने गांव में चौपाल लगाकर अभिभावकों को बताया कि विद्यालय में शिक्षा का स्तर बहुत ही अच्छा है। खेलकूद समग्री, मध्याह्न भोजन भी मिलता है। बच्चों को प्रवेश कराएं और प्रतिदिन स्कूल भेजें।