पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी की अध्यक्षता में बुधवार को राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के साथ गांधी सभागार में बैठक हुई। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता बनाए रखने की बात कही। कहा कि कोई भी उम्मीदवार प्रचार-प्रसार के दौरान भड़काऊ बयान न दें। किसी को किसी प्रकार की समस्या, शंका हो तो जारी किए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में सामान्य प्रेक्षक प्रसन्ना रामास्वामी, पुलिस प्रेक्षक बी राजा कुमारी के अलावा राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, उम्मीदवारों, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पुनिया आदि मौजूद रहीं। संवाद