फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टायर फटने से खाई में गिरी ट्रॉली, 20 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। माला जंगल में स्थित सिद्ध बाबा स्थल जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रॉली पर सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। मार्ग से गुजर रहे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने भी रुककर हादसे की जानकारी ली और अफसरोंं को निर्देश दिए।
विज्ञापन

हादसा माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर गुर्जगौटिया गांव के पास रविवार सुबह करीब दस बजे हुआ। बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के खुटिया मल्लपुर गांव निवासी करीब 50 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर माला के जंगल में स्थित सिद्धबाबा स्थल पर भंडारा करने जा रहे थे। ट्रॉली में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर गजरौला क्षेत्र के गुर्जगौटिया गांव के पास पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जाकर गिर गई। हादसे में मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। इस पर थाना प्रभारी गजरौला जगदीप सिंह मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस और डायल 112 के वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए। हाथ तो किसी के पैर में चोटें आई है। चिकित्सक के अनुसार, किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। वहीं हादसे के बाद मार्ग से गुजर रहे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर रुके। उन्होंने हादसे की जानकारी जुटाई और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार सदर अर्ची गुप्ता भी मौके पर पहुंच गई।

यह हुए घायल
हादसे में ट्रॉली में सवार पूरन देवी, हर प्रसाद, लक्ष्मी, भाग्य श्री, सत्यपाल, निर्भान, मुकेश, शकुंतला, कुंती देवी, प्रेमवती, गेंदा देवी, गुड्डी, नरायन देवी, हंशमुखी, सीता देवी, लक्ष्मी देवी, डौली, तरुन समेत 20 लोग घायल हो गए हैं। इसमें सत्यपाल और गुड्डी के पैर में अधिक चोट आई है। बताया जाता है कि मनौती पूरी होने के बाद बहेड़ी के खुटिया मल्लपुर निवासी गुड्डू राठौर अपने रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ सिद्ध बाबा स्थल पर भंडारा करने जा रहे थे।

दो अधिकारियाें समेत सात कर्मी मेला क्षेत्र में रखेंगे नजर
पीलीभीत। हादसे के बाद डीएम की सख्ती के बाद एडीएम ऋतु पूनिया ने व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए दो नायब तहसीलदारों समेत सात राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। सिद्ध बाबा मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य वाहनों के पहुंचने को लेकर टीम को वाहनों के बेहतर संचालन, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसमें सदर तहसीलदार पवन यादव, कलीनगर के नायब तहसलीदार अक्षय यादव के अलावा राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार के निर्देशन में खाद्य निरीक्षक तेजबहादुर व प्रेम कुमार यादव मेले में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता चेक करेंगे। सीएमओ मेला स्थल पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने, माधोटांडा और गजरौला पुलिस को चेकिंग कर वाहनों की गति कम कराने समेत अन्य निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें