गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर सुंदरीकरण के लिए समर्थकों के साथ पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष पति। स
पूरनपुर। गोमती नदी के त्रिवेणी घाट का सुंदरीकरण होगा। पौधरोपण के साथ नौका विहार की व्यवस्था होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने त्रिवेणी घाट को गोद लेकर बुधवार से जेसीबी से खोदाई शुरू करा दी, ताकि बंद पानी के स्रोत खुल सकें।
पहले गोमती नदी के त्रिवेणी घाट से भी स्रोत खुले थे। घाट से हर समय पानी बहता रहता था। बाद में घाट के समीप पुल बनने से जल बहाव रुक गया। अब जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने बुधवार को जेसीबी लगाकर गोमती नदी की खोदाई शुरू कराई, ताकि नदी के बंद पानी का स्रोत खुल सके।
गुरभाग सिंह ने बताया कि त्रिवेणी घाट को गोद लिया गया है। बड़े स्तर पर साफ-सफाई कराने के बाद पौधरोपण कराया जाएगा। नौका विहार की भी व्यवस्था रहेगी, जिससे त्रिवेणी घाट को रमणीक स्थल बनाया जा सके।