फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़े

Fri, 25 Aug 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर के बाहर लघुशंका करने निकली किशोरी से दूसरे समुदाय के तीन लोगों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा करने पर आरोपी भाग गए। किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

घटना 22 अगस्त की है। किशोरी की मां ने बताया कि शाम आठ बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री लघुशंका करने को घर के बाहर निकली थी। आरोप है कि गांव निवासी दूसरे समुदाय के तीन लोगों ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश पर उसे खींच लिया और कपड़े फाड़ डाले।
शोर-शराबा पर आरोपी भाग गए। बाद में आरोपियों ने रात को घर में घुसकर घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां ने बताया कि घटना की सूचना रात को ही मोबाइल पर पुलिस को दी गई। बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें