फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सबसे गुहार कर हो गए निराश तो अब चंदे से बनवा रहे पुलिया

Fri, 25 Aug 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव अंडबोजी में कार सेवा से बनाई जा रही पुलिया ।
विज्ञापन
पूरनपुर। क्षेत्र के गांव अंडबोझी से गढ़वाखेड़ा तक जाने वाली सड़क शाहजहांपुर के कस्बा बंडा को जोड़ती है। करीब चार दशक पहले बनी सड़क मरम्मत के अभाव में अब बदहाल हो गई है। सड़क और पानी निकास के लिए पुलिया बनवाने के लिए ग्रामीणों ने पूरा जोर भी लगाया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब ग्रामीण खुद चंदा एकत्र कर पुलिया बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र कजरी निरंजनपुर ग्राम पंचायत अण्डबोझी में कई सालों से पुल टूटा हुआ। पुल टूटा होने के कारण बारिश का पानी खेतों में भर रहा है। इससे फसलें भी खराब हो रही है। यही नहीं पुल से गुजरने वाले लोगों के लिए भी समस्या बनी हुई है। सड़क और पुल को ठीक कराने के लिए वहां के ग्रामीणों ने शासन,प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की थी। उनको महज आश्वासन ही दिया गया। इसको लेकर अंडबोझाी के पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह ने संगत को एकत्र कर बैठक की।
बैठक में खुद ही चंदा कर काम कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्र कर पुलिया बनवाने का काम शुरू करा दिया है। कारसेवा से हो रहा हि काम प्रशासन को आइना दिखाने जैसा ही है। कारसेवा में गुरमीत सिंह पूर्व प्रधान, कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, गुरमुख सिंह, कुलजीत सिंह, संदीप सिंह, बलकार सिंह, जसविंदर सिंह, मोहन सिंह, कुलविंदर सिंह, सर्बजीत सिंह, बख्शीश सिंह का सहयोग है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ हजार लेागों का रोजाना आना जाना
अंडबोझी के पूर्व प्रधान ने बताया कि गड़वा खेड का यह लिंक मार्ग बंड़ा तक जाता है। यह काफी शॉर्टकट मार्ग है। इससे बंडा जाने के लिए पूरनपुर नहीं जाना होता। इसी मार्ग पर प्रसिद्ध सुनासिरनाथ का मंदिर भी है। करीब एक दर्जन गांवों को यह जोड़ता है। स्कूल के बच्चे भी इसी सड़क और पुल को पार कर कजरी आते हैं। तमाम शिकायतों के बाद ध्यान नहीं दिया तो खुद ही काम शुरू करा दिया।
00
10 लाख तक हो सकता है खर्च
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया को बनाने में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। फिलहाल अभी सभी लेाग पांच लाख का चंदा कर काम करवा रहे हैं। दो दिन बाद पुलिया का लिंटर डाला जाएगा। 40 साल पहले भी कारसेवा से काम करवाया गया था।

पूरनपुर के गांव अंडबोजी में कार सेवा से बनाई जा रही पुलिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें