नानू फौजी समाजोत्थान समिति के तत्वावधान में रैली निकाल कर जवान हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। रैली आवास विकास स्थित समिति कार्यालय से निकाली गई। शोकसभा में सचिव वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि सियाचिन के बर्फीले तूफान की चपेट में आकर शहीद होने वाले सभी जवानों ने विपरीत पस्थितियों में भी अपना साहस नहीं खोया और देश की रक्षा के लिए न्यौछावर हो गए। इस मौके पर मनीष शर्मा, जागनलाल, नितिन कुमार, संजीव, नंदलाल, वीरपाल, जितेंद्र सहित कई लोग थे।