फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुण्यतिथि पर लता मंगेशकर को गीत-संगीत से दी श्रद्धांजलि

Tue, 06 Feb 2024 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लता मंगेशकर फैंस क्लब द्धारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति​थिगण । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वरकोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर कलाकारों ने उन्हें गीत-संगीत से श्रद्धांजलि अर्पित की। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती और लता मंगेशकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। गीतों की शृंखला में आकांक्षा सिंह ने तोरा मन दर्पण कहलाए, डॉ. अविरल पांडे ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, अलका मालपानी ने पिया बिना, पिया बिना बजे न बांसिया, डॉ. आदित्य पांडेय ने है अपना दिल तो आवारा, संदीप सिंह ने तू जो नहीं है तो कुछ भी नहीं है, डॉ. प्रफुल्ल नारायण सक्सेना ने नजराना भेजा किसी ने प्यार का, डॉ शुचि गुप्ता ने मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं और वर्षा सक्सेना व समृद्धि सक्सेना ने हमारे गांव कोई आएगा गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके अलावा डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. नेहा शर्मा, संदीप सिंह, रंजीत सैहमी, गोविंदा कपूर, कृपा दीक्षित, समृद्धि सक्सेना, मंजू सिंह, डॉ. भरत कंचन, डॉ. रश्मि प्रकाश, एडीजे गीता सिंह, एडीजे चंद्रमोहन मिश्रा, एआरटीओ बरेली संदीप जायसवाल ने भी गीत गाए। वरिष्ठ गायक गोविंद कपूर को इस साल का लता मंगेशकर अवॉर्ड दिया गया। संगीत संध्या में श्रेष्ठ गायन के लिए डॉ. अमित कात्यान को परफॉर्मर ऑफ द डे का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. केएन तिवारी, संरक्षक डॉ. ज्ञानप्रकाश, अपर जिला जज गीता सिंह, अपर जिला जज चंद्रमोहन मिश्रा रहे। संचालन डॉ. आदित्य पांडे ने किया।

लता मंगेशकर फैंस क्लब द्धारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें