पीलीभीत। वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली राज्य सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग तैराकी प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम में चयन के लिए 18 जुलाई को ट्रायल लिया जाएगा। जिला तैराकी संघ की अवैतनिक सचिव भावना मिश्रा ने बताया कि 24 जुलाई से 27 जुलाई तक खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी संघ के समन्वय से प्रतियोगिता कराई जा रही है।
इसमें भाग लेने वाली बरेली मंडल की टीम में चयन के लिए 18 जुलाई को शाम चार बजे गांधी स्टेडियम के तरणताल पर ट्रायल होगा।
चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक बालक व बालिका शुक्रवार तक तरणताल पर संपर्क करें। ट्रायल में सन् 2008, 2009, 2010 में जन्मे तैराक ग्रुप एक में , 2011 व 2012 में जन्मे तैराक ग्रुप दो में और वर्ष 2013-14 में जन्मे तैराक ग्रुप तीन में प्रतिभाग कर सकते हैं।
चयन ट्रायल जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव मिश्रा, सर्वेंद्र नाथ शुक्ल, तैराकी कोच दीपक बिष्ट, महेश तिवारी की देखरेख में होंगे। संवाद