फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेड़ों की कराई गई छंटाई, बाधित रही कई इलाकों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पेड़ों की छंटाई कार्य की वजह से शहर में कई इलाकों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। शहर में पिछले तीन दिनों से जमकर बिजली कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के निरंजनकुंज फीडर के आस-पास पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया गया। इससे शहर के एकता नगर, निरंजनकुंज, संजय रॉयल, अवध नगर, अशोक कॉलोनी, स्टेडियम मार्ग आदि जगहों पर दिन भर बिजली कटौती होती रही। वहीं शहर के नई बस्ती, तुलाराम, राजीव कॉलोनी, रामा कॉलेज के आस-पास, अशरफ खां, सुरभि कॉलोनी आदि इलाकों में भी बिजली कटौती हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि शहर में पेड़ों की छंटाई का काम कराया गया था। इसके चलते कुछ इलाकों में बिजली नहीं मिल सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें