फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आंधी-बारिश में गिरे पेड़-खंभे, बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 09 Oct 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के बेनहर चौराहे पर तारों पर  गिरे पेड़। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पीलीभीत। बुधवार रात तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह पेड़ और उनकी भारी टहनियां लाइनों पर जा गिरीं। तार टूटने के साथ बिजली के करीब 12 खंभे धराशाई हो गए। कई स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। रातभर कर्मचारी फाॅल्ट तलाशने और मरम्मत में जुटे रहे। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को दिनभर कई इलाकों में बिजली की आवाजाही बनी रही। इसके चलते 70 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें शहर के ही करीब 50 हजार उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में शहर के अधिकांश हिस्सों की बत्ती गुल हो गई। सुरभि कॉलोनी और टनकपुर हाईवे स्थित एफसीआई गोदाम के पास बिजली के खंभे टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई। बारिश थमने के बाद विद्युत निगम की टीमों ने पेट्रोलिंग शुरू की। अलग-अलग स्थानों पर टूटे तार, क्षतिग्रस्त खंभे और पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया गया। एक स्थान की खराबी दूर करने के बाद दूसरे इलाके से फाॅल्ट की सूचना आने लगी। इसके चलते पूरी रात कर्मचारी व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे। शहर के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बिजली बहाल हो सकी। जबकि, कुछ जगहों पर रात तक राहत नहीं मिल सकी।
-
पानी से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक संकट
लंबे समय तक बिजली न आने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। सुबह मोटर न चलने के कारण कई परिवारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली कटौती का असर घरेलू कामकाज पर भी पड़ा। खासकर सुबह के समय महिलाओं को दैनिक काम निपटाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


जहानाबाद, अमरिया और गजरौला में भी टूटे खंभे
शहर के अलावा जहानाबाद, अमरिया और गजरौला क्षेत्र में भी तेज हवा का असर दिखाई दिया। कई स्थानों पर खंभे टूटने के साथ तार क्षतिग्रस्त हो गए। खेतों और आबादी के बीच से गुजरने वाली लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में कर्मचारियों को लगाकर खंभे और तार दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया।

33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से न्यूरिया में 21 घंटे अंधेरा
न्यूरिया। बुधवार रात करीब सात बजे गरज-चमक के साथ हुई बारिश और तेज हवा से कस्बे की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। जनकपुरी, भमोरा और मंगतपुर में पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। जनकपुरी में 33 केवी लाइन पर दो स्थानों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। भमोरा में स्कूल के पास पेड़ गिरने से तार जमीन पर आ गए। मंगतपुर में खेतों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बंद हो गई। कई अन्य स्थानों पर टहनियां टूटकर लाइनों पर गिरने से भी खराबी आई। इसके बाद विभागीय कर्मचारी रात से ही मरम्मत में जुट गए। जगह-जगह पेड़ हटाने के साथ टूटे तार जोड़ने और लाइन की जांच का काम किया गया। करीब 21 घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे न्यूरिया कस्बे की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ हरिओम ने बताया कि तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थीं। कर्मचारियों को लगाकर प्राथमिकता के आधार पर खराबियां दूर कराई गईं। नुकसान का विस्तृत आकलन कराया जा रहा है। संवाद

वर्जन:
तेज आंधी-बारिश आने से शहर के कई स्थानों पर पेड़ व टहनियां गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। इसके साथ ही बारिश के कारण कुछ फीडरों को बंद किया गया था। पेट्रोलिंग के बाद आपूर्ति को सही करा दिया गया है। - आशीष यादव एक्सईएन।
-

शहर के बेनहर चौराहे पर तारों पर  गिरे पेड़। संवाद- फोटो : सांकेतिक

शहर के बेनहर चौराहे पर तारों पर  गिरे पेड़। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें